Tuesday, July 28, 2026

कासगंज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: पांच उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थानों की कमान बदली

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: July 25, 2026

कासगंज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: पांच उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थानों की कमान बदली

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने तत्काल प्रभाव से पांच उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुसार इन अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।


जारी आदेश के अनुसार थानाध्यक्ष सिकंदरपुर वैश्य चंचल सिरोही को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं थानाध्यक्ष सिढ़पुरा रंजीत कुमार को सिकंदरपुर वैश्य थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक प्रदीप मलिक को थाना सिढ़पुरा में कार्यवाहक थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक कुंवरपाल सिंह, जो अब तक थाना सहावर में चौकी प्रभारी नवाबगंज के पद पर तैनात थे, उन्हें थाना सिढ़पुरा भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक संदीप कुमार, जो थाना सोरों में तैनात थे, उन्हें चौकी प्रभारी नवाबगंज, थाना सहावर बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने तथा अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महकमे में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

तबादलों की सूची

चंचल सिरोही – थानाध्यक्ष सिकंदरपुर वैश्य → पुलिस लाइन

रंजीत कुमार – थानाध्यक्ष सिढ़पुरा → थानाध्यक्ष सिकंदरपुर वैश्य

प्रदीप मलिक – थाना सिढ़पुरा → कार्यवाहक थानाध्यक्ष, थाना सिढ़पुरा

कुंवरपाल सिंह – चौकी प्रभारी नवाबगंज (थाना सहावर) → थाना सिढ़पुरा

संदीप कुमार – थाना सोरों → चौकी प्रभारी नवाबगंज, थाना सहावर

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.