Tuesday, July 28, 2026

KASGANJ: कमरे में बिखरा था खून ही खून... महिला का गला रेतकर की गई बेरहमी से हत्या, हालात देख इलाके में मचा हड़कंप

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: July 4, 2026

KASGANJ: कमरे में बिखरा था खून ही खून... महिला का गला रेतकर की गई बेरहमी से हत्या, हालात देख इलाके में मचा हड़कंप

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

गंजडुंडवारा (कासगंज)। गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को हुई एक सनसनीखेज हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। नगर के समीपवर्ती गांव गणेशपुर में एसआर पेट्रोल पंप के पास एटा रोड स्थित केनरा बैंक के निकट किराए के कमरे में 30 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी।


मृतका की पहचान शिवली (30) पत्नी सनोज, निवासी मोहल्ला कायस्थान, कस्बा सिढ़पुरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शिवली गणेशपुर स्थित एसआर पेट्रोल पंप के पास एक किराए के कमरे में रह रही थी। शनिवार को उसका शव कमरे के भीतर रक्तरंजित अवस्था में मिला। उसके गले पर धारदार हथियार से किए गए गहरे वार के निशान थे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


आसपास के लोगों से घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम कश्यप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद क्षेत्राधिकारी अमित कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने भी मौके का मुआयना कर जांच के निर्देश दिए। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए सुरक्षित किए।


वही परिजनो से पूछताछ की जा रही है। साथ ही आसपास रहने वाले लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।


प्रारंभिक जांच में पुलिस प्रेम प्रसंग, पुरानी रंजिश और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार अभी बरामद नहीं हो सका है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।


पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.