Tuesday, July 28, 2026

भाजपाइयों ने मनाया विधायक श्रीकांत शर्मा का जन्मदिन

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: July 1, 2026

भाजपाइयों ने मनाया विधायक श्रीकांत शर्मा का जन्मदिन

जागरण टुडे, मथुरा

 भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई ने महानगर अध्यक्ष हरिशंकर (राजू) यादव के नेतृत्व में पूर्व ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी एवं मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा का 55वां जन्मदिन उनके राधा वैली स्थित आवास पर हर्षोल्लास और आत्मीय माहौल में मनाया।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक श्रीकांत शर्मा को दुपट्टा ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।

जन्मदिन समारोह में विधायक श्रीकांत शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिन केवल व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं, बल्कि समाज, संगठन और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक निष्ठा व समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है तथा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से कार्य कर रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक ले जाने का आह्वान किया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर (राजू) यादव ने कहा कि श्रीकांत शर्मा एक दूरदर्शी, कर्मठ और जनप्रिय जनप्रतिनिधि हैं। उनका संगठन के प्रति समर्पण और विकासोन्मुखी कार्यशैली कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।

कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, ललित गौतम, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, अंकुर गुर्जर, मनोज ठाकुर सौनोठ, बृजेश अहेरिया, प्रणय पाराशर, राजेश गुप्ता (डब्बू), नितिन कौशिक, राजू चौधरी, लोकेश तायल, हाकिम सिंह टीटू, धर्मेश नौहवार, पुष्पेंद्र सिकरवार, आशीष शर्मा, पंकज चतुर्वेदी, श्याम चतुर्वेदी, जितेंद्र भारद्वाज, के.के. शर्मा, कुलदीप शर्मा, राकेश तोमर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.