Tuesday, July 28, 2026

सिढ़पुरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी.....13 साल से फरार वारंटी दबोचा

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 28, 2026

सिढ़पुरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी.....13 साल से फरार वारंटी दबोचा

डकैती के मुकदमे में वर्ष 2013 से था फरार, विशेष अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

सिढ़पुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गंगाप्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के मार्गदर्शन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिढ़पुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करीब 13 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी ऋषिपाल उर्फ रिषिया पुत्र पतीराम उर्फ सूबेदार, निवासी ग्राम शेरगढ़, थाना सिढ़पुरा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त वर्ष 2013 से डकैती के एक मुकदमे में न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहा था। लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए स्पेशल न्यायालय, एटा में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, उपनिरीक्षक महावीर सिंह, कांस्टेबल शशांक दुबे एवं कांस्टेबल नीरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.