Tuesday, July 28, 2026

छात्रों की गूंज अभियान को कांग्रेस देगी धार

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 26, 2026

छात्रों की गूंज अभियान को कांग्रेस देगी धार

जागरण टुडे, मथुरा

सेठवाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को संगठनात्मक समीक्षा बैठक और प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी तौकीर आलम मौजूद रहे। उन्होंने संगठन की समीक्षा करने के साथ ही कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' अभियान की रूपरेखा पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।

प्रेस वार्ता में तौकीर आलम ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोटा से छात्रों के भविष्य, पेपर लीक, बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ 'छात्रों की गूंज' अभियान की शुरुआत की है। यह केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि देशभर के छात्रों और अभिभावकों की आवाज है, जिसे गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि प्रतियोगी परीक्षाएं पूरी तरह पेपर लीक मुक्त कराई जाएं, इसके लिए जवाबदेही तय की जाए और पेपर लीक के मामलों की निष्पक्ष जांच हो। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी भर्ती परीक्षाओं और नियुक्तियों का वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाना चाहिए, ताकि युवाओं में अनिश्चितता समाप्त हो सके।

राष्ट्रीय सचिव ने जिला कांग्रेस संगठन की समीक्षा करते हुए ब्लॉक, मंडल और नगर पंचायत स्तर की इकाइयों की कार्यप्रणाली पर चर्चा की। उन्होंने आगामी जनसंपर्क और आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने तौकीर आलम का स्वागत करते हुए जिले में संगठन द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और मजबूत संगठन के बल पर कांग्रेस आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। बैठक का संचालन जिला महासचिव मनोज गौड़ ने किया।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष यामिनी रमन आचार्य, विक्रम वाल्मीकि, उमेश शर्मा, बलवीर प्रधान, आदित्य तिवारी, प्रमोद शर्मा, दीपक दीक्षित, पंकज चौधरी, राजकुमार तिवारी, वेदांत शर्मा, जिलानी कादरी, रमेश कश्यप, विपुल पाठक, हर्ष चौरसिया, प्रवीण ठाकुर, पुनीत बघेल, अबरार कुरैशी, करन निषाद, शैलेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.