Tuesday, July 28, 2026

KASGANJ NEWS *नवागत सीओ दुर्गेश कुमार मिश्रा ने संभाला कार्यभार, कोतवाली का किया निरीक्षण

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 25, 2026

KASGANJ NEWS *नवागत सीओ दुर्गेश कुमार मिश्रा ने संभाला कार्यभार, कोतवाली का किया निरीक्षण


 अनवर खान, सहावर 

जागरण टूडे, सहावर।थाने में कानून व शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के संकल्प के साथ नवागत क्षेत्राधिकारी दुर्गेश कुमार मिश्रा ने बुधवार को सहावर वृत्त का चार्ज संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही सीओ एक्शन मोड में नजर आए और उन्होंने सीधे कोतवाली सहावर का रुख किया। कोतवाली परिसर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों, मालखाने, बंदी गृह और कंप्यूटर कक्ष का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रावलियों के रखरखाव को दुरुस्त रखने और लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद पुलिसकर्मियों के साथ बैठक करते हुए नवागत सीओ ने कहा कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। पीड़ित फरियादियों की समस्याओं का समय से और न्यायपूर्ण निस्तारण करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने मातहतों को निर्देशित किया कि रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और क्षेत्र के संदिग्ध तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा, समेत कोतवाली का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.