Friday, June 19, 2026

KASGANJ NEWS फर्जी विजिलेंस टीम बनकर रात में वसूली का आरोप, चक्की संचालक से मारपीट कर मांगे 40 हजार रुपये

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 18, 2026

KASGANJ NEWS फर्जी विजिलेंस टीम बनकर रात में वसूली का आरोप, चक्की संचालक से मारपीट कर मांगे 40 हजार रुपये

गुड्डू यादव, कासगंज।

जागरण टूडे,कासगंज

जिले के सहावर थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग की फर्जी विजिलेंस टीम बनाकर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मुख्य पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम चांडी निवासी रोहित कुमार पुत्र स्वर्गीय सुल्तान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 11 जून 2026 की रात अपनी चक्की बंद कर रहा था। रात करीब 9:50 बजे एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी उसकी चक्की के बाहर आकर रुकी। आरोप है कि गाड़ी से उतरे सुनील ठाकुर और विपिन पांडे ने आते ही उसके साथ अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी।


पीड़ित के अनुसार दोनों आरोपियों ने जबरन चक्की का ताला खुलवाया और अंदर घुसकर पूरे परिसर की वीडियो रिकॉर्डिंग करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उन्होंने चक्की के अंदर सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। रोहित का आरोप है कि इस दौरान उसकी जेब से नकदी भी निकाल ली गई। इसके बाद आरोपी उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने का प्रयास करने लगे।

रोहित ने बताया कि तभी आसपास खेतों से कुछ लोग आते दिखाई दिए, जिससे आरोपी घबरा गए और जाते-जाते 40 हजार रुपये देने की मांग करते हुए उसे छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपी इससे पहले भी उससे कई बार पैसों की मांग कर चुके हैं और रात के समय लोगों को डराकर अवैध वसूली करते हैं।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सुनील ठाकुर और विपिन पांडे विद्युत विभाग के किसी भी पद पर कार्यरत नहीं हैं, फिर भी वे स्वयं को विजिलेंस टीम का सदस्य बताकर कार्रवाई का भय दिखाते हैं। उसने यह भी कहा कि घटना के समय गाड़ी में विभाग का कोई अधिकृत अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था।

पीड़ित का आरोप है कि दोनों आरोपी कुछ अज्ञात व्यक्तियों को खाकी वर्दी में साथ लेकर चलते हैं तथा हूटर लगी गाड़ी का इस्तेमाल कर लोगों पर दबाव बनाते हैं। रोहित कुमार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.