Tuesday, July 28, 2026

खाद्य विभाग में भारी फेरबदल, बरेली के आरएमओ, डिप्टी आरएमओ का तबादला

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 16, 2026

 खाद्य विभाग में भारी फेरबदल, बरेली के आरएमओ, डिप्टी आरएमओ का तबादला

जागरण टुडे, बरेली

पिछले दिनों संभागीय खाद्य नियंत्रक (आरएफसी) मनिकंडन ए बरेली से हटा दिए गए। वे इन दिनों प्रतीक्षा सूची में हैं। उनके बाद अब क्षेत्रीय विपणन अधिकारी (आरएमओ) भी स्थानांतरित हो गए हैं। वे मुरादाबाद में तैनात किए गए हैं। उनके स्थान पर आगरा से आए राजेश उपाध्याय नए आरएमओ होंगे।

प्रमुख सचिव खाद्य रनवीर प्रसाद ने सोमवार दोपहर कई अधिकारी इधर से उधर कर दिए। जिसके तहत बरेली मंडल भी प्रभावित हुआ है। यहां से आरएमओ सचिन कुमार मुरादाबाद भेज दिए गए। जबकि विभाग में लोकप्रिय रहे कमलेश कुमार पांडे राय बरेली में डिप्टी आरएमओ बनाए गए हैं।

बरेली से विपणन व खाद्य निरीक्षक अजीत वर्मा मेरठ, रजनी सिंह अलीगढ़, अवनीश यादव मुख्यालय, आरती पटेल लखनऊ, मुकेश कुमार आगरा, मधु कुमार मुख्यालय, जयसिंह गोरखपुर और चंदन सिंह गोरखपुर स्थानांतरित किए गए है। इटावा में तैनात डीएसओ सीमा त्रिवाठी खीरी स्थानांतरित कर दी गई हैं।

बरेली में राजेश उपाध्याय नए आरएमओ होंगे। यह अभी तक आगरा में तैनात थे, जबकि बदायूं से डिप्टी आरएमओ अतुल वशिष्ठ बरेली तैनात किए गए हैं। डिप्टी आरएमओ सुरेश यादव राय बरेली से कानपुर देहात, सुनील भारती बनारस से अलीगढ़ तैनात किए गए हैं।

बताया जाता है कि पिछले दिनों बरेली मंडल में सिंगल स्टेप डिलीवरी में हुए टेंडर प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी हुई है, जिसमें संबंधित अधिकारी शामिल हैं। विभाग में चर्चा है कि नए खाद्य मंत्री इन पर कार्रवाई कर सकते हैं। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.