Friday, June 19, 2026

KASGANJ NEWS सहावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन शातिर अपराधी अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस व बाइक बरामद

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 15, 2026

KASGANJ NEWS सहावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन शातिर अपराधी अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस व बाइक बरामद


अनवर खान, सहावर


जागरण टूडे, सहावर:

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहावर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर अपराधियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस तथा एक बिना कागजात की मोटरसाइकिल बरामद कर उसे सीज कर दिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।

थाना प्रभारी ने बताया कि पहला आरोपी चांद बाबू पुत्र अज्ञात, निवासी मोहल्ला झंडा, कस्बा सहावर को बसई बम्बा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार चांद बाबू के खिलाफ पूर्व में भी लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने प्रेमपाल निवासी कांशीराम कॉलोनी, सोरों को नवाबगंज जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

वहीं तीसरे आरोपी शहवाज निवासी लहरा रोड, सोरों को जौहरी-एंगवा चौराहा, गंजडुंडवारा रोड से दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा बिना वैध अभिलेखों की एक टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है।

प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.