Friday, June 19, 2026

KASGANJ NEWS थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के '12 साल विश्वास के' जनकल्याण अभियान के अंतर्गत 'ग्राम बस्ती चलो' जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 15, 2026

KASGANJ NEWS थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के '12 साल विश्वास के' जनकल्याण अभियान के अंतर्गत 'ग्राम बस्ती चलो' जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

ग्राम बस्ती चलो' अभियान के तहत गणेशपुर में जन चौपाल, ग्रामीणों को बताई गईं जनकल्याणकारी योजनाए

अनवर खांन, सहावर।

जागरण टूडे, सहावर

थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के '12 साल विश्वास के' जनकल्याण अभियान के अंतर्गत 'ग्राम बस्ती चलो' जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

जन चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष हरिभान सिंह एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक तोमर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार आमजन के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में जनहित से जुड़ी अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है, जिनका सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, हर घर जल योजना, किसान दुर्घटना सहायता योजना तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार ने विकास और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत किया है तथा उत्तर प्रदेश को गुंडाराज से मुक्त कराने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और विभागीय योजनाओं, पात्रता तथा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। पंचायत सचिव अंशुमान सिंह बिसारिया, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए उनका समाधान कराने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहित प्रमोद कुमार, लोकमान्य, रविंद्र पाल, प्रभु दयाल, श्यामबाबू, मनोज लोधी, शिवकुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.