Friday, June 19, 2026

KASGANJ NEWS श्री राजपूत करणी सेना सवर्ण प्रकोष्ठ के कासगंज जिलाध्यक्ष बने आशीष वार्ष्णेय, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 13, 2026

KASGANJ NEWS श्री राजपूत करणी सेना सवर्ण प्रकोष्ठ के कासगंज जिलाध्यक्ष बने आशीष वार्ष्णेय, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं


राहुल गुप्ता, पटियाली 

जागरण टूडे, पटियाली

श्री राजपूत करणी सेना सवर्ण प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार के तहत आशीष वार्ष्णेय को कासगंज का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

श्री राजपूत करणी सेना के कासगंज जिलाध्यक्ष राजू चौहान हथौड़ा ने जारी शुभकामना संदेश में कहा कि आशीष वार्ष्णेय के नेतृत्व में संगठन निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाज हित, संगठन के सशक्तिकरण तथा राजपूत समाज के गौरव को बढ़ाने में उनका योगदान प्रेरणादायक साबित होगा।

उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करता रहा है। ऐसे में आशीष वार्ष्णेय की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उनके अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता का लाभ संगठन के साथ-साथ समाज को भी प्राप्त होगा।

राजू चौहान हथौड़ा ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि आशीष वार्ष्णेय को उत्तम स्वास्थ्य, यश, सम्मान और सफल नेतृत्व प्रदान हो, ताकि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकें।

उन्होंने बताया कि श्री राजपूत करणी सेना परिवार की ओर से आशीष वार्ष्णेय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। साथ ही उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया गया है कि उनके नेतृत्व में संगठन जिले में नई पहचान स्थापित करेगा।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना तथा प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू के नेतृत्व का भी उल्लेख किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन समाज के हितों की रक्षा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। इस मौके पर

सारांश वार्ष्णेय, हिमांशु वार्ष्णेय, आशीष वार्ष्णेय(आशु),राहुल गुप्ता, भक्ति वार्ष्णेय, तुलसी वार्ष्णेय, गिरधर वार्ष्णेय, लाभांशु वार्ष्णेय, पुलकित वार्ष्णेय, हिमांशु दिवाकर, इमरान राइन, प्रियांशु यादव, वैभव वार्ष्णेय, गगन वार्ष्णेय आदि।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.