Friday, June 19, 2026

KASGANJ NEWS एबीवीपी कार्यकर्ता से मारपीट के आरोप पर बढ़ा विवाद, कार्रवाई न होने पर 7 जून तक चेतावनी

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 6, 2026

KASGANJ NEWS एबीवीपी कार्यकर्ता से मारपीट के आरोप पर बढ़ा विवाद, कार्रवाई न होने पर 7 जून तक चेतावनी

गुड्डू यादव, कासगंज।

जागरण टुडे, ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अमांपुर थाना क्षेत्र में संगठन के एक कार्यकर्ता के साथ कथित मारपीट के मामले में पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि 7 जून तक मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो ब्रज प्रांत के एक हजार से अधिक कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे।

एबीवीपी के अनुसार, जिला एस.एफ.डी. संयोजक प्रशांत आर्य 1 जून 2026 की रात अपने घर से लाइब्रेरी की ओर जा रहे थे। रास्ते में वह अमांपुर सरकारी अस्पताल के निकट एक चाय की दुकान पर रुके थे। आरोप है कि इसी दौरान उपनिरीक्षक अवधेश दुबे अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंचे और पूछताछ के बाद अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए प्रशांत आर्य तथा अन्य विद्यार्थियों के साथ मारपीट की।

घटना की जानकारी मिलने पर 2 जून को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अमांपुर कोतवाली पहुंचे और थाना प्रभारी दिनेश राठौर से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। संगठन का आरोप है कि उपनिरीक्षक अवधेश दुबे को बुलाए जाने पर उन्होंने घटना स्वीकार की, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने क्षेत्राधिकारी शाईदा नसरीन से भी फोन पर बातचीत की। परिषद का कहना है कि उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय तक कोई कदम नहीं उठाया गया।

इसके विरोध में 3 जून की रात एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अमांपुर कोतवाली के बाहर प्रदर्शन किया। संगठन के मुताबिक देर रात क्षेत्राधिकारी शाईदा नसरीन ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच रिपोर्ट तैयार कर 4 जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजने का आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन स्थगित किया गया।

4 जून को एबीवीपी प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह से मुलाकात कर अपनी शिकायत रखी। परिषद का आरोप है कि अब तक संबंधित उपनिरीक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।

प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक अनंत प्रताप सिंह, प्रांत राष्ट्रीय शक्ति सह संयोजिका मुस्कान प्रजापति, विभाग सह संयोजक यश मिश्रा, जिला सह संयोजक हिमांशु लोधी एवं नगर विस्तारक ध्रुव गंगवार ने कहा कि यदि 7 जून तक न्याय नहीं मिला तो संगठन व्यापक आंदोलन शुरू करेगा। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.