Sunday, April 19, 2026

मथुरा: सीडीओ को प्राथमिक विद्यालय बरारी में मिली गंदगी, जताई नाराजगी

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 18, 2026

मथुरा: सीडीओ को प्राथमिक विद्यालय बरारी में मिली गंदगी, जताई नाराजगी
शौचालय की खराब स्थिति पर फटकार, साफ-सफाई और नामांकन बढ़ाने के दिए निर्देश

जागरण टुडे, मथुरा

मथुरा में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने विकास खंड फरह के प्राथमिक विद्यालय बरारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित मिला, लेकिन परिसर में व्याप्त गंदगी और शौचालयों की खराब स्थिति को लेकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई।


निरीक्षण के समय विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित छह सहायक अध्यापक, तीन अनुदेशक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात पाए गए। अभिलेखों के अनुसार, शैक्षिक सत्र 2025-26 में विद्यालय में कुल 201 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जबकि सत्र 2026-27 में अब तक 175 छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ है।


बताया गया कि विद्यालय 18 निर्धारित मानकों पर खरा उतरता है, इसके बावजूद परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। विशेष रूप से शौचालयों की स्थिति अत्यंत खराब मिली, जिस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि विद्यालय परिसर की तत्काल साफ-सफाई कराई जाए और शौचालयों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। साथ ही उन्होंने नामांकन बढ़ाने के लिए भी विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में स्थिति में सुधार न होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.