मथुरा नगरनिगम में बुधवार को शासन द्वारा मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में महापौर विनोद अग्रवाल ने सभी नामित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शासन द्वारा हाल ही में विष्णु दास अग्रवाल , शिवकुमार रावत, गणेश अग्रवाल उर्फ़ प्रकाश , विष्णु सैनी मुन्नालाल निषाद, जितेंद्र भारद्वाज, संजीव गुलाटी, अशोक राज सिंह, विमला महावर, शशि शुक्ला सहित कुल 10 पार्षदों को मथुरा- वृंदावन नगर निगम में मनोनीत किया गया था।
शपथ ग्रहण से पूर्व सभी नामित पार्षद अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच नगर निगम परिसर पहुंचे, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान निर्वाचित पार्षदों के साथ राज्य सभा सांसद तेजवीर सिंह महापौर विनोद अग्रवाल भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव भी मौजूद रहे।
समारोह में नगर निगम प्रशासन की ओर से नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।