Sunday, April 19, 2026

मथुरा में हर ब्लॉक स्तर पर खोले जाएंग हनुमान चालीसा केंद्र

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 7, 2026

मथुरा में हर ब्लॉक स्तर पर खोले जाएंग हनुमान चालीसा केंद्र

जागरण टुडे, मथुरा

शहर में ठाकुर मुरारी लाल के आवास पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रेमपाल सोलंकी और प्रांतीय संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रेमपाल सोलंकी ने कहा कि जनपद मथुरा के सभी ब्लॉकों में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की समितियों का गठन किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक ब्लॉक के गांवों में हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करने की योजना है। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों के माध्यम से धार्मिक गतिविधियों के साथ सामाजिक मुद्दों पर भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा केंद्रों पर नियमित पाठ के साथ हिंदू समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। इन केंद्रों के माध्यम से समाज में एकजुटता और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रांतीय संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह ने कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को जागरूक करने पर जोर देते हुए कहा कि विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर लोगों को सही जानकारी दी जानी चाहिए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. प्रवीण कुमार तोगड़िया द्वारा चलाए जा रहे अभियानों का भी उल्लेख किया और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।

इस अवसर पर ठाकुर मुरारी लाल, विजय सिंह राजपूत, विधानसभा अध्यक्ष बृजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा, पत्रकार ठाकुर राजकुमार तोमर, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, योगेश सिसोदिया (पूर्व जिलाध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी), अश्वनी कुमार शर्मा, ताराचंद शर्मा, दीपेंद्र शर्मा, लटूरी सिंह, योगेश सहित कई लोग उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.