मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंगलवार को मथुरा जनपद के वृंदावन पहुंचे। जहां पवनहंस हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।
मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहले वृंदावन स्थित श्री मलूक पीठ आश्रम (समाधि स्थल) पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। यहां संत समाज ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पुष्पांजलि अर्पित की। पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा संपन्न कराई गई।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर स्थित श्री मलूकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शंकर के दर्शन किए। जहां 21 बटुक ब्राह्मणों ने स्वस्तिवाचन किया। उन्होंने गौशाला पहुंचकर गौ-पूजन एवं सेवा की तथा गौमाता को गुड़ और केले खिलाए।
इसके उपरांत वह श्रीमद् जगद्गुरु द्वाराचार्य श्री मलूकदास महाराज के 452वें जयंती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर संत-महात्माओं और गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें श्री बांके बिहारी मंदिर का आकर्षक चित्रपट तथा चांदी की बांसुरी भेंट की।
मंच पर उपस्थित संतों में जगद्गुरु द्वाराचार्य एवं मलूक पीठाधीश्वर स्वामी राजेन्द्र दास देवाचार्य, पीपापीठाधीश्वर बलराम दास देवाचार्य, फूलडोल बिहारी महाराज, रामरक्षपाल दास, किशोर देवदास महाराज, रसिक माधव दास, मदनमोहन दास, रसिया बाबा, लाडली शरण महाराज आदि कई प्रमुख संत शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने सभी संतों को माला और शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक पूरन प्रकाश (बल्देव), मेघश्याम सिंह (गोवर्धन), राजेश चौधरी (मांट), विधान परिषद सदस्य योगेश नौहवार, जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव आदि मौजूद रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों में एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार उपस्थित रहे। हेलीपैड पर स्वागत करने वालों में