Sunday, April 19, 2026

Bareilly News : मीरगंज में सनातन एकता का संदेश: श्री बालाजी शोभायात्रा के सफल आयोजन पर पुलिस कर्मियों का सम्मान

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 5, 2026

Bareilly News : मीरगंज में सनातन एकता का संदेश: श्री बालाजी शोभायात्रा के सफल आयोजन पर पुलिस कर्मियों का सम्मान

ओमकार गंगवार,मीरगंज (बरेली)

बरेली जनपद के मीरगंज नगर में विगत गुरुवार को आयोजित श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर निकाली गई श्री बालाजी महाराज की भव्य एवं विशाल शोभायात्रा के सकुशल संपन्न होने के उपलक्ष्य में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री बाला जी दरबार समिति, नथपुरा रोड मीरगंज के तत्वावधान में दरबार स्थल पर आयोजित हुआ, जिसमें पुलिस प्रशासन के सराहनीय योगदान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुंचे मीरगंज कोतवाली के कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक पंकज कुमार गौतम, उपनिरीक्षक रेनू रानी, कांस्टेबल रजत मलिक, मुकुल प्रताप सिंह तथा होमगार्ड धर्मकीर्ति को दरबार के महंत रामकिशोर मौर्य एवं समिति पदाधिकारियों द्वारा पट्टिका पहनाकर तथा श्रीराम दरबार एवं बालाजी महाराज की पावन छवि भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी अतिथियों का मिष्ठान एवं जलपान के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर महंत रामकिशोर मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा की गई सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था एवं सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। उन्होंने कोतवाली प्रभारी /आईपीएस  अंजना दहिया, क्षेत्राधिकारी मीरगंज अजय कुमार,उपनिरीक्षक पंकज कुमार गौतम सहित समस्त पुलिस बल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक एकता का संदेश भी है।

उन्होंने आगे कहा कि समिति का उद्देश्य किसी भी धर्म संप्रदाय  का विरोध करना नहीं, बल्कि सनातन धर्म के प्रति लोगों में जागरूकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण को बढ़ावा देना है।

इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष योगेश कुमार गुप्ता एवं ओमकार गंगवार, कोषाध्यक्ष हेमपाल उर्फ बब्लू गंगवार, सचिव उमेश कुमार प्रजापति सहित बब्लू मौर्य, रिंकू, टिंकू, राहुल, गौरव प्रजापति, भजन लाल, सुषमा मौर्य एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.