Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : मीरगंज के राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में रोवर-रेंजर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 12, 2026

Bareilly News : मीरगंज के राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में रोवर-रेंजर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

जागरण टुडे,मीरगंज (बरेली)

राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज में प्राचार्य प्रो. एस. के. सिंह के निर्देशन में महाविद्यालय के रोवर एवं रेंजर्स विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस दौरान रोवर एवं रेंजर्स इकाई के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता और सड़क सुरक्षा विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक, भाषण, कविता पाठ तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रभावशाली प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को जागरूक किया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री पुष्कांत शर्मा ने स्वयंसेवकों को रोवर-रेंजर्स की नियमावली, सामाजिक दायित्व और इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।वहीं विशिष्ट अतिथि प्रो. विजय बहादुर बिष्ट ने स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।


कार्यक्रम का संचालन डॉ. ममता रंजन (लीडर, रेंजर्स इकाई) ने किया, जबकि डॉ. शिव प्रताप सिंह (लीडर, रोवर इकाई) ने शिविर के आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।इस अवसर पर डॉ. रेखा रानी बंसल, डॉ. पारुल जैन, डॉ. नीलम राठौर, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. विजय कुमार, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. मोहम्मद फ़ैज़, वीरेंद्र शर्मा, डॉ. आलोक त्रिपाठी, डॉ. सचिन कुमार गिरि और डॉ. दीपांकर राव सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के उपरांत रोवर-रेंजर्स स्वयंसेवकों को शिविर से संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सेवा की भावना, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के प्रति उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.