Friday, January 30, 2026

सोने-चांदी के बढ़ते दामों से परेशान सर्राफा व्यापारियों को मिला मंच, यूपी सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन का गठन

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: January 29, 2026

सोने-चांदी के बढ़ते दामों से परेशान सर्राफा व्यापारियों को मिला मंच, यूपी सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन का गठन

यूपी सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के अनिल पाटिल प्रदेश अध्यक्ष और विशाल मेहरोत्रा मंडल अध्यक्ष बने

जागरण टुडे, बरेली

सोने-चांदी की कीमतों में रोजाना हो रही बृद्धि से सर्राफा व्यापारियों को आ रहीं दिक्कतों को दूर करने के लिए यूपी सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन का गठन किया गया है। गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश, मंडल, जिला और महानगर की कमेटियां घोषित की गईं। सर्वसम्मति से सेठ प्रताप चंद्र, प्रेम प्रकाश अग्रवाल और विनीत रस्तोगी को यूपी सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन का संरक्षक बनाया गया है। अनिल पाटिल को प्रदेश अध्यक्ष और विशाल मेहरोत्रा को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा सुशील बंसल बरेली जिलाध्यक्ष, पूर्व पार्षद संजीव अग्रवाल महानगर अध्यक्ष और रामनारायण गुप्ता को जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अनिल पाटिल ने कहा कि व्यापारियों को अक्सर आईपीसी की धारा 411 और बीएनएस की धारा 317 (पुराने सामान की खरीद-फरोख्त में दिक्कतें आ रही) हैं। संगठन इसका स्थायी समाधान तलाशेगा। आभूषणों की शुद्धता बनाए रखने और सोने-चांदी के अपडेट भाव नियमित हर सर्राफा व्यापारी तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि सोने-चांदी के रोजाना बढ़ते दाम और बाजार में चुनौतियों के बीच उनका संगठन व्यापारियों को मार्ग दर्शन और सुरक्षा उपलब्ध कराएगा। जिलाध्यक्ष सुशील बंसल और महानगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने गिरवीं रखे सामान से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।

यूपी सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन में असित रस्तोगी को प्रदेश महामंत्री, सुधेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल और पार्षद अरविंद वर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, विशाल रस्तोगी, मनोज रस्तोगी, अरुण वर्मा और अभिषेक रस्तोगी को मंडल महामंत्री बनाया गया, जबकि सौरभ अग्रवाल, रामकुमार पाल और विवेक गोयल उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जिला स्तर पर उमेश वर्मा व अरुण अग्रवाल (उपाध्यक्ष), पवन मेहरोत्रा (सह जिला प्रभारी), अनुज शर्मा, वरुण अग्रवाल, अविनाश पाटिल, लवलेश खंडेलवाल, मंसूर खान, अनिल वर्मा और अनुराग वर्मा को मंत्री और नाना साहेब गाड़े को प्रचार मंत्री बनाया है।

इनके अलावा लियाकत खान, विपिन मिश्रा व शोभित अग्रवाल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। महानगर टीम में राजीव अग्रवाल व राज अग्रवाल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), शौर्य अग्रवाल व विकास अग्रवाल (वरिष्ठ मंत्री) और मनीष अग्रवाल, विवेक वर्मा, घनश्याम अग्रवाल, शशांक रस्तोगी, पारस अग्रवाल व अंकुर रस्तोगी को मंत्री बनाया है। कार्यक्रम में विनीत रस्तोगी, मनोज रस्तोगी, अरूण वर्मा, सौरभ अग्रवाल, विनोद वर्मा, अमित वर्मा, वरुण अग्रवाल, अविनाश, लवलेश, मंसूर खान आदि मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.