Tuesday, March 31, 2026

Mathura News: ब्रजभूमि में गूंजा गांधी संदेश

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 16, 2025

Mathura News:  ब्रजभूमि में गूंजा गांधी संदेश

जागरण टुडे, मथुरा

बनारस से आरंभ हुई सर्व सेवा संघ के प्रावधान में चल रही ऐतिहासिक पदयात्रा “एक कदम गांधी के साथ” सोमवार को मथुरा जनपद में प्रवेश कर गई। यात्रा फरह पहुंचने पर समर्थकों और स्थानीय संगठनों ने यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। फरह स्थित श्रीजी रसोई पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर, सांप्रदायिकता विरोधी समिति के जिला अध्यक्ष शिवदत्त चतुर्वेदी, जिला महामंत्री वैद्य मनोज गौड़, पंचायत अध्यक्ष हरीश शर्मा, सुरेश शर्मा, राजेश कुमार और बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता तथा मजदूर संगठनों के नेताओं ने यात्रियों का अभिनंदन किया।


स्वागत समारोह में संबोधित करते हुए श्री राम धीरज यादव ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य देश में बढ़ती नफरत, विभाजनकारी राजनीति और संविधान के लगातार हो रहे अवमूल्यन के खिलाफ प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि सदैव सौहार्द, एकता और आध्यात्मिक समरसता का केंद्र रही है, इसलिए इस यात्रा को मथुरा से विशेष ऊर्जा और आशीर्वाद मिलने की अपेक्षा है।

यात्रा फरह से बादगांव की ओर प्रस्थान करेगी, जहां मजदूर नेता और स्थानीय संगठन पुनः यात्रियों का स्वागत करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद यात्रा अगले दिन औरंगाबाद के रास्ते मथुरा महानगर में प्रवेश करेगी। आयोजकों के अनुसार यात्रा का उद्देश्य नागरिकों को गांधीजी के मूल्यों—अहिंसा, सत्य, करुणा और लोकतांत्रिक आदर्श—की प्रासंगिकता का स्मरण कराना है।

इस अवसर पर कई वक्ताओं ने संविधान की रक्षा और दलितों–वंचितों पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज देश में ऐसी परिस्थितियाँ बन रही हैं जहां न केवल सामाजिक ताना-बाना प्रभावित हो रहा है बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा और मान-सम्मान भी खतरे में पड़ रहे हैं। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक ढांचे की रक्षा के लिए हर नागरिक को “एक कदम गांधी के साथ” चलना होगा।

अपने संबोधन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि आज आवश्यकता है निर्भय होकर सच बोलने की, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए एकजुट होने की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल आंदोलन नहीं, बल्कि गांधीवादी विचारों का पुनर्जागरण है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.