Thursday, April 2, 2026

Mathura News: मथुरा में क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं जोश और उमंग के साथ संपन्न

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 31, 2025

Mathura News: मथुरा में क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं जोश और उमंग के साथ संपन्न

जागरण टुडे, मथुरा। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बाद मथुरा में शुक्रवार को क्लस्टर स्तरीय लघु खेलकूद दिवस समारोह का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न पीएम श्री केंद्रीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अलीगढ़, मथुरा कैंट, मथुरा, हाथरस, एमआरएन मथुरा और बुलंदशहर शिफ्ट-1 और शिफ्ट-2 के विद्यार्थी शामिल हुए। खेलकूद समारोह का शुभारंभ पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बाद, मथुरा के प्राचार्य द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से अनुशासन, एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का संदेश दिया।

प्रतियोगिताओं में 60 मीटर, 100 मीटर, 140 मीटर दौड़, लंबी कूद, टेनिस बॉल थ्रो, और रिले दौड़ (200 मीटर एवं 400 मीटर) आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मैदान पर विद्यार्थियों का जोश देखने लायक था। हर खिलाड़ी ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता के अंत में प्राचार्य ने विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए और सभी प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं।

यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। खेलकूद दिवस समारोह ने न केवल प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित किया, बल्कि विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी दी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.