Tuesday, March 31, 2026

Mathura News: प्रेमानंद महाराज पूरी तरह स्वस्थ, अस्पताल में भर्ती होने की अफवाह निकली झूठी

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 9, 2025

Mathura News: प्रेमानंद महाराज पूरी तरह स्वस्थ, अस्पताल में भर्ती होने की अफवाह निकली झूठी

जागरण टुडे, वृंदावन

सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के बीच भक्तों के लिए राहत भरी खबर आई है—प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज जी पूर्णतया स्वस्थ हैं और उन्हें लेकर फैलाई जा रही अस्पताल में भर्ती होने की सूचना झूठी साबित हुई है।

बीते 24 घंटे से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया गया कि महाराज जी की तबीयत खराब है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वीडियो उनके पुराने प्रवचन का एडिटेड अंश था, जिसे भ्रामक तरीके से प्रसारित किया गया।

यह भी पढ़ें: अग्र बिहारी मंदिर में धूमधाम से मनाया शरद पूर्णिमा महोत्सव

महाराज जी के स्वास्थ्य की जानकारी मिलते ही देश-विदेश में फैले उनके अनुयायियों और भक्तों में चिंता की लहर दौड़ गई। कई भक्तों ने मंदिरों में विशेष प्रार्थनाएं और हवन आरंभ कर दिए। श्री कृष्ण मंदिर केस के पक्षकार दिनेश फलाहारी ने तो यहां तक कह दिया कि अगर जरूरत पड़ी तो वह अपनी किडनी महाराज जी को दान करने के लिए तैयार हैं।

हालांकि हमारे संवाददाता ने जब मंदिर परिकर से संपर्क किया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रेमानंद महाराज जी पूरी तरह स्वस्थ हैं। वे किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं हुए हैं और अपनी नियमित दिनचर्या का पालन कर रहे हैं।

प्रेमानंद महाराज जी को देशभर में करोड़ों लोग भगवान तुल्य मानते हैं। उनके स्वस्थ होने की पुष्टि के बाद सनातनी हिंदुओं और बृजवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर भक्तों ने महाराज जी के लिए धन्यवाद और जयकारे के साथ अपनी खुशी व्यक्त की।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.