Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : घर में घुसकर मारपीट की पांच दिनों बाद पुलिस ने दर्ज्र की रिर्पोट, पांच आरोपी नामजद

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 5, 2025

Bareilly News : घर में घुसकर मारपीट की पांच दिनों बाद पुलिस ने दर्ज्र की रिर्पोट, पांच आरोपी नामजद
 

पांच दिनों पूर्व देर रात्रि दौरान जनपद बरेली के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के  एक गांव में दबंगों के द्वारा घर में घुसकर की गई मारपीट की रिर्पोट आखिरकार अब दर्ज हो सकी। जिसमें पांच आरोपियों को विभिन्न धाराओं में दर्ज की गई रिर्पोट में नामजद किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। हांलाकि इस मामले का वीडियो भी  किसी ग्रामीण द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था।जोकि सुर्ख़ियों में रहा !

मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कुल्छा खुर्द निवासी रवि पुत्र लालता प्रसाद के मुताबिक विगत 30सितम्बर की देर रात्रि दौरान किसी बात को लेकर गांव के ही कुछ लोग उसके घर में गाली गलौंच करते हुए अंदर घुस आये थे और फिर आरापियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए मारपीट की। जिससे गुम चोटें आयी थीं। इस मामले में उसने मीरगंज कोतवाली पुलिस को गांव के ही रहने वाले आरोपी अंकित व आकाश पुत्रगण सेवाराम व निखिल पुत्र वीरेंद्र एवं अमित पुत्र डालचन्द एवं राहुल पुत्र दीन दयाल के खिलाफ नामजद घटना की तहरीर दी थी। बता दें कि इस घटनाक्रम का किसी ग्रामीण के द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वायरल किया था। 

उपरोक्त घटनाक्रम के संदर्भ में मीरगंज कोतवाली पुलिस ने पीड़ित के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पांच दिन बाद पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकददमा दर्ज कर लिया। और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.