Friday, January 30, 2026

Mathura News: छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा और पर्सनल सेफ्टी के गुर

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 4, 2025

Mathura News: छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा और पर्सनल सेफ्टी के गुर

जागरण टुडे, मथुरा

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा पर्सनल सेफ्टी (मेगा इवेंट) का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मथुरा जिले के दो प्रमुख विद्यालय श्रीकृष्ण एक्सटेंशन जूनियर हाई स्कूल, लोहवन और उच्च प्राथमिक विद्यालय, गोपालगढ़, वृंदावन — में एक साथ संपन्न हुआ।

इस मेगा इवेंट का उद्देश्य छात्राओं और शिक्षकों को आत्म-रक्षा तथा व्यक्तिगत सुरक्षा के महत्व से अवगत कराना था। महिला कल्याण विभाग की टीम ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीकों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्हें कानूनी अधिकारों, आत्म-रक्षा की तकनीकों और आपातकालीन सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई।

टीम ने छात्राओं को 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 112 (आपातकालीन सेवा नंबर) जैसे जरूरी हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया। साथ ही, उन्हें यह भी समझाया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा या दुर्व्यवहार की स्थिति में तुरंत मदद कैसे प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और महिला शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला कल्याण विभाग की टीम ने उन्हें न सिर्फ सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया, बल्कि यह भी संदेश दिया कि समाज में महिलाएं और बेटियाँ निर्भीक होकर आगे बढ़ सकती हैं।

इस आयोजन से मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को नई मजबूती मिली। ऐसे कार्यक्रमों से न सिर्फ बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि समाज में सुरक्षा और समानता की भावना को भी बल मिलता है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.