बरेली शहर में शुक्रवार 26 सितंबर को जुमें की नवाज के बाद योगी पुलिस ने इत्तेहाद ए मिल्लत ऑफ काउंसिल (imc) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां पर योगी पुलिस ने कानूनी शिकंजा कस दिया है।
उपद्रव के बाद बरेली शहर के अलग अलग थानों में संगीन धाराओं में 10 एफ आई आर दर्ज की गई हैं। 7 मुकदमों में मौलाना तौकीर रजा का नाम शामिल है।
शनिवार को पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया इनके अलावा एफ आई आर में आई एम सी के प्रदेश अध्यक्ष नदीम सहित सात अन्य लोग नामजद किए गए है।पुलिस ने इन आरोपियों को भी जेल भेज दिया है।
उधर, उपद्रव के बाद शहर में पूरी तरह शांति है शनिवार को आम दिनों की तरह बाजार खुले और सड़कों पर आवागमन जारी रहा ।
माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है, खुफिया एजेंसियां भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह और एस एस पी अनुराग आर्य ने पुलिस और पी ए सी के साथ शहर के अति संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया।
शनिवार को एस पी सिटी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डी एम अविनाश सिंह और एस एस पी अनुराग आर्य ने बताया कि मौलाना तौकीर रजा खां ने इस्लामिया कॉलेज में 19 सितंबर को विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था, लेकिन जिले में निषेधज्ञा लागू होने की वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी। बृहस्पतिवार 18 सितम्बर की शाम आई एम सी की ओर से पत्र जारी करके विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम स्थगित करने को कहा गया था।
मगर शुक्रवार सुबह मौलाना तौकीर रजा की ओर से वीडियो जारी करके लोगों से इस्लामिया कॉलेज पहुंचने को कहा गया। इससे जुमे की नवाज के बाद इस्लामिया कॉलेज में एकत्र हुए लोगों ने हंगामा किया समझाने की कोशिश करने पर पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद उपद्रवियों ने शहर में कई जगह हंगामा, पुलिस पर पथराव और फायरिंग की। इसमें 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह स्थिति को काबू में किया।
डी एम, एस एस पी ने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ अलग अलग थानों में 10मुकदमे दर्ज किए गए है जिनमें 5 मुकदमे कोतवाली में 2 थाना बारादरी, 1प्रेमनगर, 1किला और 1कैंट थाने में दर्ज हुआ है। 7मुकदमों में मौलाना तौकीर रजा खां नामजद हैं इनके अलावा आई एम सी के प्रदेश अध्यक्ष नदीम समेत सात आरोपी शामिल हैं। शनिवार सुबह पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा और सात अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। वहां से कोर्ट के आदेश पर मौलाना तौकीर रजा समेत आठों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
बंद रहा बिहारी पुर का बाजार
शुक्रवार को हुए उपद्रव के बाद से बिहारीपुर और सौदा गरान इलाके में दहशत जैसा माहौल है। शनिवार को बिहारीपुर, मलूकपुर बजरिया में इक्का दुक्का दुकानों को छोड़कर बाकी बाजार बंद रहा हालांकि सड़कों पर आवाजाही सामान्य रही। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात रहा। दरगाह आला हजरत को जाने वाली गली में लगने वाली दुकानें पूरी तरह बंद रही जिससे दिन भर गली में सन्नाटा पसरा रहा
सड़कों पर दौड़ते रहे पुलिस शासन के अफसर
शुक्रवार को हुए उपद्रव के बाद से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है शुक्रवार की रात और शनिवार दिन में पुलिस के अधिकारी और मजिस्ट्रेट अपने अपने इलाके में भ्रमण करते रहे। अति संवेदनशील इलाका बिहारीपुर, मलूकपुर समेत सभी संवेदनशील इलाकों में भरी पुलिस बल तैनात है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे डी एम,एस एस पी मानुष पारीक ने अफसरों और पुलिस बल के साथ बिहारी पुर चौकी से पैदल मार्च निकाला।
10मुकदमों में दो हज़ार उपद्रवी शामिल
शहर के विभिन्न थानों में दर्ज किए गए 10मुकदमों में करीब दो हजार उपद्रवियों को शामिल किया गया है। डी एम, एस एस पी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि जेल भेजे गए आरोपियों के अलावा 39लोगों की हिरासत में लिया गया है बाकी उपद्रवियों की सीसीटीवी फोटेज और वीडियो के जरिए पहचान की जा रही है। चिन्हित किए गए उपद्रवियों के घर पकड़ जारी है लेकिन किसी बेकसूर को परेशान नहीं किया जाएगा
करीब एक हजार उपद्रवी घर से फरार
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बरेली में इस्लामिया कॉलेज, नौमहला मस्जिद और कोतवाली के सामने हुए बलाल में ज्यादातर बिहारीपुर, सौदागरान और मलूकपुर के लोग शामिल थे। घटना के बाद से इन इलाकों के करीब एक हजार उपद्रवी अपने घरों से फरार बताए जाते हैं हालांकि पुलिस उनके तलाश में दविश दे रही है।