जागरण टुडे बरेली
बहेड़ी तहसील सभागार मे शुक्रवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ एडीम (एफआर) संतोष कुमार सिंह बहेडी एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी मे कुल 125 शिकायते दर्ज की गई जिनमे से 37 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शिकायतों मे सबसे अघिक मामले राजस्व विभाग एवं जमीन से जुडे विवादों के रहे। मौके पर पहुचे अधिकारियों ने संबंघित विभागों को निदैशित किया शेष शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए इस अवसर पर तहसीलदार भानू प्रताप नायब तहसीलदार एआरओ नगर पंचायत देवरनिया के अघिशासी अधिकारी अंकित गंगवार ईओ शशि प्रभा चौघरी वन विभाग से रेजर एस चौहान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। हालांकि डीएम और एसएसपी की उपस्थिति अनपेक्षित थी लेकिन प्रघान मंत्री नरेंद्र मोदी के बरेली दौरे को लेकर मुख्यालय मे आयोजित बैठक के चलते वे उपस्थित नही हो सके तहसील समाघान दिवस मे नागरिको की ओर से उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया