Friday, January 30, 2026

Mathura News: प्रांतीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में रतनलाल विद्यालय की छात्राओं का दबदबा

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 15, 2025

Mathura News: प्रांतीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में रतनलाल विद्यालय की छात्राओं का दबदबा

जागरण टुडे, मथुरा

बाबू दाऊ दयाल विद्यालय, मथुरा में आयोजित प्रांतीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में रतनलाल फूल कटोरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर परचम लहराया। विद्यालय की कुल 36 छात्राओं ने तीनों वर्गों—बाल, किशोर और तरुण वर्ग में प्रतिभाग किया और सभी ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विशेष उपलब्धि यह रही कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं का चयन आगामी क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो शिकारपुर, बुलंदशहर में आयोजित की जाएगी। इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नीता सिंह ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्राएँ क्षेत्रीय स्तर पर भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके विद्यालय और परिवार का नाम रोशन करेंगी।

विद्यालय के अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल और प्रबंधक श्री बांके बिहारी शर्मा ने भी छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक फिटनेस बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत करता है। छात्राओं की सफलता से स्पष्ट है कि विद्यालय की खेल संस्कृति और मार्गदर्शन सही दिशा में है।

प्रधानाचार्या ने खेल आचार्या रिंकी सहित समस्त खेल शिक्षकों का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि उनके सतत मार्गदर्शन और परिश्रम ने छात्राओं को यह सफलता दिलाई है। विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए आशा जताई कि वे क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भी अपना परचम लहराकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचेंगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.