जनपद बदायूं में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां की गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध जारी अभियान के अंतर्गत दिनांक 14 सितंबर 2025 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाइयाँ की गईं।
थाना कादरचौक पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त फहीमुद्दीन पुत्र शकीलुद्दीन, निवासी ग्राम रमजानपुर, थाना कादरचौक, जनपद बदायूं को मु0अ0सं0 283/2025, धारा 3/25(1-B)(a) शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बदायूं में पेश किया गया।
इसी क्रम में थाना इस्लामनगर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें सलीम पुत्र सद्दीक, अजीम पुत्र सलीम, और मुईन पुत्र सलीम, निवासी मोहल्ला फकीरान, कस्बा व थाना इस्लामनगर शामिल हैं। सभी को BNSS की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
थाना मुजरिया पुलिस ने भी शांति भंग के मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। रामेंद्र पुत्र बद्री, सुविन पुत्र रामेंद्र, सुआलाल पुत्र नेक्सू, और बृजेश पुत्र नेक्सू, सभी निवासी ग्राम रसूला, थाना मुजरिया को BNSS की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर उपजिला मजिस्ट्रेट सदर, बिल्सी के समक्ष पेश किया गया।
बदायूं पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।