Tuesday, March 31, 2026

बरेली में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया मॉडल, निरीक्षण को ठिरिया निजावत खां पहंचे एडीएम

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 9, 2025

बरेली में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया मॉडल, निरीक्षण को ठिरिया निजावत खां पहंचे एडीएम

जागरण टुडे, बरेली

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद बरेली में स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार 9 मई 2025 को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी नगर निकायों में सोर्स सेग्रीगेशन और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही एक वार्ड का चयन कर उसमें 100 प्रतिशत सोर्स सेग्रीगेशन के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां का स्थलीय निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के समय नगर पंचायत अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी सपना भारद्वाज और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। एडीएम ने वार्ड संख्या 04 और 12 का निरीक्षण किया एवं स्थानीय लोगों को सोर्स सेग्रीगेशन के स्टिकर वितरित किए। साथ ही लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके डोर-टू-डोर कलेक्शन के समय सफाई कर्मियों को देने के लिए जागरूक किया।

निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 12 में सड़क पर गंदगी मिलने पर अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि संबंधित सफाई नायक से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए। इसके साथ ही अधिशासी अधिकारी को आदेश दिया गया कि नगर पंचायत के किसी एक वार्ड का चयन कर उसमें 100 प्रतिशत सोर्स सेग्रीगेशन सुनिश्चित किया जाए। चयनित वार्ड को मॉडल के रूप में विकसित कर उसकी तर्ज पर अन्य वार्डों में भी जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन तभी सफल होगा जब आमजन सक्रिय सहयोग देंगे। गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने की आदत अपनाने से सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और नगर पंचायत को स्वच्छ व स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलेगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.