Tuesday, March 31, 2026

Mathura: बाराबंकी में विद्यार्थी परिषद पर लाठीचार्ज के विरोध में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन सौंपा

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 4, 2025

Mathura: बाराबंकी में विद्यार्थी परिषद पर लाठीचार्ज के विरोध में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन,  डीएम को ज्ञापन सौंपा

जागरण टुडे, मथुरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मथुरा इकाई ने बाराबंकी स्थित श्री रामस्वरूप विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्र-कार्यकर्ताओं पर हुए हमले और पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय में विधि पाठ्यक्रम के कथित अवैध संचालन सहित अन्य अनियमितताओं की जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अनुपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सुशील कुमार को सौंपा। उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि वे ज्ञापन मुख्यमंत्री कार्यालय तक प्रेषित करेंगे।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु पचौरी ने कहा कि संघर्षरत कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज निंदनीय और अमानवीय कृत्य है। उन्होंने कहा कि इस घटना के विरोध में प्रदेशभर में एबीवीपी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

महानगर राष्ट्रीय कलामंच संयोजिका प्रेरणा शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सरकार से मांग करती है कि दोषी अधिकारियों और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि छात्र समुदाय भयमुक्त वातावरण में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रह सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रांत सह मीडिया संयोजक नयन शर्मा, विभाग छात्रा प्रमुख निशा निषाद, जिला सह संयोजक योगेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.