Tuesday, March 31, 2026

Mathura: रतनलाल स्कूल ने जीती ओवरऑल चैम्पियनशिप, छात्राओं ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 31, 2025

Mathura: रतनलाल स्कूल ने जीती ओवरऑल चैम्पियनशिप, छात्राओं ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

दिनेश कुमार शर्मा, मथुरा

रतन लाल फूल कटोरी देवी स्कूल, मथुरा में भारती श्री विद्या परिषद (उत्तर प्रदेश) द्वारा आयोजित 36वीं प्रांतीय बौद्धिक प्रतियोगिताएं 28 से 30 अगस्त 2025 तक संपन्न हुईं। तीन दिवसीय इस आयोजन का उद्घाटन 28 अगस्त को हुआ, 29 अगस्त को रंगमंचीय प्रस्तुतियां हुईं और 30 अगस्त को कार्यक्रम का भव्य समापन किया गया।

प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 विद्यालयों की 340 छात्राओं ने भाग लिया। इसमें शिशु, बाल, किशोर और तरुण वर्ग की छात्राओं के लिए तात्कालिक भाषण, स्वरचित कविता, गीत, कथा-कथन, संस्कृति प्रश्नमंच, कला और लोकनृत्य जैसी विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

इस श्रृंखला में रतन लाल स्कूल की छात्राओं ने हर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर विद्यालय ने ओवरऑल चैम्पियनशिप अपने नाम कर जिले का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमान रोशन लाल अग्रवाल, प्रबंधक श्रीमान बांके बिहारी शर्मा, प्रधानाचार्या डॉ. नीता सिंह सहित विशिष्ट अतिथि श्रीमती कविता त्यागी और श्रीमती रेखा उपस्थित रहीं। सभी ने छात्राओं को शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि जीत-हार से ऊपर उठकर निरंतर प्रयास करना ही असली सफलता है। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और बुद्धिमत्ता से यह साबित किया कि मथुरा की बेटियां किसी भी मंच पर अपनी चमक बिखेर सकती हैं। इस उपलब्धि पर समस्त आचार्या बहनों और छात्राओं को बधाई देते हुए विद्यालय परिवार ने भविष्य में और भी ऊँचाइयाँ छूने की कामना की।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.