Friday, January 30, 2026

पीएम मोदी की मां का अपमान बर्दाश्त नहीं, भाजपा महिला मोर्चा ने किया जोरदार प्रदर्शन

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 30, 2025

पीएम मोदी की मां का अपमान बर्दाश्त नहीं, भाजपा महिला मोर्चा ने किया जोरदार प्रदर्शन

जागरण टुडे, बदायूं

बिहार के दरभंगा जिले में राहुल गांधी की सभा के मंच से कांग्रेस नेता मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर देशभर में रोष है। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा बदायूं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।

महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के कैंप कार्यालय/आवास नेकपुर पर धरना प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया गया।

पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा कि राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री की माता जी के लिए अपशब्द कहना सिर्फ मोदी जी का नहीं बल्कि पूरे भारत की आधी आबादी यानी महिलाओं का अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि देश की हर महिला कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीमा राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के लिए जिस भाषा का उपयोग किया गया है, वह न तो भारत की भाषा है और न ही बिहार की। यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पूरे देश की महिलाओं से माफी मांगनी होगी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। इनमें सविता शर्मा, ममता वर्मा, जया साहू, रचना शंखधार, पूनम शर्मा, बाला, ममता श्रीवास्तव, तारावती मौर्य, सरोज, कलावती, प्रेमलता, नीतू मिश्रा, छाया शर्मा समेत कई कार्यकर्ता शामिल थीं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.