Wednesday, June 3, 2026

Bareilly news : बढ़ती गर्मी में राहगीरों को मिली राहत, धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स ने कराया शरबत वितरण

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 2, 2026

Bareilly news : बढ़ती गर्मी में राहगीरों को मिली राहत, धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स ने कराया शरबत वितरण

ओमकार गंगवार, मीरगंज(बरेली)

बढ़ती गर्मी और जेठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर मंगलवार को धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट, मीरगंज (बरेली) की ओर से सिंधौली चौराहे पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत वितरित कर भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सेवा भाव का परिचय दिया।

कार्यक्रम का संचालन इकाई प्रमुख सरबजीत सैनी के निर्देशन में किया गया। सुबह से ही कंपनी के कर्मचारी सिंधौली चौराहे पर एकत्र होकर शरबत वितरण व्यवस्था में जुट गए। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया और कंपनी के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की।


इस अवसर पर इकाई प्रमुख सरबजीत सैनी ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में आमजन की सेवा करना सामाजिक दायित्व का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि कंपनी समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय सहभागिता से ही कार्यक्रम सफल हो सका।

कार्यक्रम को सफल बनाने में फैक्ट्री के कारखाना प्रबंधक अरविंद गंगवार सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन में महेंद्र अग्रवाल, जय गोपाल चावला, प्रदीप कुमार, अभिषेक शर्मा, संजय कुमार सिंह, जय कुमार, अनिल गुप्ता, संजय यादव, संतोष राठौड़, ओमेंद्र सिंह, आशुतोष कुमार, हिमांशु अग्रवाल, नितिन जौहरी, शिवम सिंह, राजू प्रजापति, धर्मेंद्र सिंह, मोहित, सनी, नवनीत, जगविंदर, अरविंद सिंह, उमाशंकर ओझा, अजीत सिंह, अमरेश राय समेत अन्य कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।


स्थानीय लोगों ने बताया कि बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर इस प्रकार के सेवा कार्य न केवल धार्मिक और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को भी बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान पूरे समय उत्साह और सेवा भावना का वातावरण बना रहा।

धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड द्वारा आयोजित यह शरबत वितरण कार्यक्रम सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बना, जिसकी क्षेत्रवासियों ने सराहना की।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.