Saturday, June 13, 2026

KASGANJ: मजदूरों के भुगतान का पैसा प्रधान पति समेत तीन खातों में पहुंचा, किशोरपुर प्रधान के अधिकार सीज

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 28, 2026

KASGANJ: मजदूरों के भुगतान का पैसा प्रधान पति समेत तीन खातों में पहुंचा, किशोरपुर प्रधान के अधिकार सीज

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

जनपद के अमांपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत किशोरपुर में मजदूरों की मेहनत की कमाई में बड़ा खेल सामने आया है। ग्राम प्रधान रानी देवी पर मजदूरों के भुगतान की रकम को अपने पति समेत तीन लोगों के खातों में ट्रांसफर कराने का आरोप लगा है। मामला खुलते ही प्रशासन हरकत में आया और डीएम प्रणय सिंह ने प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए।

पूरा मामला दरुआपुर निवासी रोहताश कुमार की शिकायत के बाद उजागर हुआ। शिकायत पर हुई शुरुआती जांच में गड़बड़ी की परतें खुलती चली गईं। जांच रिपोर्ट में प्रधान और सचिव दोनों की मिलीभगत सामने आई, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए।

जांच में पता चला कि मजदूरों के भुगतान की रकम में से 5.02 लाख रुपये प्रधान के पति राजेश कुमार के खाते में भेजे गए। वहीं संजीव कुमार के खाते में 2.18 लाख रुपये और सुनील कुमार के खाते में 1.83 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए।

प्रशासन ने प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं मिला। इसके बाद जिलाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए प्रधान के अधिकार सीज कर दिए और अंतिम जांच के आदेश दे दिए।

डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि मामले की अंतिम जांच जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को सौंपी गई है। साथ ही पंचायत के कामकाज को प्रभावित न होने देने के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.