Saturday, June 13, 2026

KASGANJ NEWS जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, ताऊ के बेटों ने चचेरे भाई को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, दो घायल

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 19, 2026

KASGANJ NEWS  जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, ताऊ के बेटों ने चचेरे भाई को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, दो घायल



जागरण टुडे, गुड्डू यादव, कासगंज।

जिले के सिकंदरपुर वैश्य थना इलाके में हाथ भर जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली जमीन को लेकर तहेरे भाइयों के बीच ऐसा संघर्ष हुआ कि एक युवक की जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि ताऊ के बेटों ने लाठी-डंडों और राइफल की बट से हमला कर अपने ही चचेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला ढक में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक विपिन और उसके भाइयों का अपने तहेरे भाइयों से काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।


आरोप है कि सोमवार को बीती देर रात विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों और राइफल की बट से हमला बोल दिया। हमले में 30 वर्षीय विपिन समेत उसके दो बड़े भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन घायलों को अलीगढ़ लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में विपिन ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।


घटना की सूचना मिलते ही थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल दोनों भाइयों का उपचार जारी है।



पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.