Saturday, June 13, 2026

कासगंज बार एसोसिएशन चुनाव: बॉबी शर्मा अध्यक्ष और दुष्यंत गौतम महासचिव निर्वाचित

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 9, 2026

कासगंज बार एसोसिएशन चुनाव: बॉबी शर्मा अध्यक्ष और दुष्यंत गौतम महासचिव निर्वाचित

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

कासगंज। बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद शुक्रवार को परिणाम घोषित कर दिए गए। चुनाव में अध्यक्ष पद पर योगेश शर्मा उर्फ बॉबी ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि महासचिव पद पर दुष्यंत गौतम विजयी रहे। परिणाम घोषित होते ही बार परिसर में उत्साह का माहौल बन गया और समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।


अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में योगेश शर्मा उर्फ बॉबी को 208 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कैलाशचंद्र राजपूत को हराया, जिन्हें 121 वोट मिले। वहीं मोरध्वज वर्मा को 55 मत प्राप्त हुए।

महासचिव पद पर दुष्यंत गौतम ने 178 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। इस पद पर पंकज कुमार चतुर्वेदी को 88, सतेंद्र कुमार सैनी को 63, अजीत कुमार को 48 तथा राजेश कुमार को 3 वोट मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर विजय प्रताप सिंह सोलंकी विजयी घोषित किए गए। उन्हें 192 मत प्राप्त हुए, जबकि गौरव रायजादा को 118 और महीपाल को 68 वोट मिले।

संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए हुए चुनाव में अधिवक्ताओं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। ज्योति को 281, अनूप कुमार को 240 तथा अंकित वर्मा को 208 वोट प्राप्त हुए और तीनों विजयी घोषित किए गए।

एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गुरुदयाल सिंह ने सभी पदों के परिणामों की आधिकारिक घोषणा करते हुए विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर एल्डर कमेटी के सदस्य शारदा प्रसाद सक्सेना, वीरेंद्र किशोर मिश्रा, जय कुमार सक्सेना, प्रमोद कुमार पुंडीर, मो० अयाज, नरेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.