राजेन्द्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ के समर्थन में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने दिखाई एकजुटता
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ के समर्थन में रैली एवं मानव श्रृंखला का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अधिनियम के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त किया।
कार्यक्रम
का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली का नेतृत्व
गीता गुप्ता, नामित
सभासद (भाजपा) एवं रोली सिंह भदौरिया ने किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने
हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम
के अंतर्गत मानव श्रृंखला बनाकर भी लोगों को अधिनियम के प्रति जागरूक किया गया। इस
दौरान कॉलेज परिवार के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने
में सहयोग दिया।
इस
आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में ‘नारी
शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ के
प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा महिलाओं को राजनीति में समान अवसर प्रदान करने के संदेश
को जन-जन तक पहुँचाना था।
कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही एक सशक्त, समतामूलक और संतुलित समाज का निर्माण संभव है।