बरेली में जनकपुरी कॉलोनी स्थित सविता महासभा कार्य स्थल पर सैलून एसोसिएशन ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों ने जुटकर महापुरुषों को नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य सतीश कातिब उर्फ मामा, रामचंद्र मौर्य (भाजपा महानगर उपाध्यक्ष) और राधे गुर्जर (भाजपामहानगर मंत्री) उपस्थित रहे। सैलून एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव तेज बहादुर नंदवंशी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की शक्ति और महापुरुषों के विचारों को व्यापार व जीवन में उतारने की बात कही।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष विक्की श्रीवास्तव, रणधीर श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, लियाकत सलमानी और अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान अनिल श्रीवास्तव, रामनिवास श्रीवास्तव, शिवम, पवन, टिंकू, नईम सलमानी, मोहसिन अली, कृष्णपाल, पुनीत, विनोद श्रीवास्तव (संरक्षक) और धनपाल श्रीवास्तव (संरक्षक) समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।