Sunday, April 19, 2026

बरेली: आईफोन नहीं खरीद पाए तो बाइक चोर बने दो दोस्त, गये जेल

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 11, 2026

बरेली: आईफोन नहीं खरीद पाए तो बाइक चोर बने दो दोस्त, गये जेल

जागरण टुडे, बरेली

महंगे मोबाइल फोन के शौक ने दो दोस्तों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मेहनत की कमाई से आईफोन नहीं खरीद पाए तो दो दोस्तों ने बाइक चोरी शुरू कर दी। पवन विहार क्षेत्र से बाइक चोरी करने के मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

बरेली के थाना बारादरी पुलिस के अनुसार पवन विहार इलाके से कुछ दिन पहले एक बाइक चोरी होने की शिकायत मिली थी। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों में दो युवक संदिग्ध रूप से बाइक ले जाते हुए दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उनके हिरासत में ले लिया।

पुछताछ में आरोपी नितिन और अमन सागर निवासी परवाना नगर कबूल किया कि उन्होंने बाइक चोरी की थी और उसे बेचकर महंगा आईफोन खरीदने चाहते थे। पुलिस ने उनके पास से चोरी की बाइक और वारदात को अंजाम देने वाली दोनों बाइके बरामद कर ली है। दोनों ने बताया कि उन्होंने पहली बार बाइक चोरी की है। हालांकि पुलिस जांच में उनके ऊपर कोई और मुकदमा भी नहीं मिला है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.