Sunday, April 19, 2026

Bareilly News : शुगर मिल में लगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 85 कर्मचारियों ने कराया परीक्षण

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 7, 2026

Bareilly News : शुगर मिल में लगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 85 कर्मचारियों ने कराया परीक्षण

जागरण टुडे,मीरगंज(बरेली)

धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड शुगर मिल मीरगंज (बरेली) में मंगलवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कैलाश आई एंड जनरल हॉस्पिटल, बरेली के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी आंखों की जांच कराई।

शिविर का उद्घाटन इकाई प्रमुख सरबजीत सैनी, कारखाना प्रबंधक अरविंद गंगवार तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद जुबेर, डॉ. गरिमा और डॉ. इशांत सहित अन्य चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान चिकित्सा टीम ने कर्मचारियों की आंखों की विस्तृत जांच की और आवश्यक परामर्श प्रदान किया।

शिविर में कुल 85 कर्मचारियों ने अपनी आंखों का परीक्षण कराया। कई कर्मचारियों को दृष्टि संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी मिली, वहीं कुछ को आगे उपचार के लिए सलाह दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि नियमित नेत्र जांच से गंभीर बीमारियों को समय रहते रोका जा सकता है।


डॉक्टरों ने कर्मचारियों को आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक करते हुए संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और मोबाइल व कंप्यूटर के सीमित उपयोग की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि आंखों में जलन, धुंधलापन या दर्द जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए।

इस अवसर पर महेंद्र अग्रवाल (महाप्रबंधक यांत्रिक), जय गोपाल चावला (महाप्रबंधक लेखा), अभिषेक शर्मा (महाप्रबंधक उत्पादन), संजय कुमार सिंह (वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासन), अनिल गुप्ता (मुख्य प्रबंधक विद्युत), संजय यादव (वरिष्ठ प्रबंधक यांत्रिक) सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

कंपनी प्रबंधन ने बताया कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि सभी को समय-समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.