फतेहगंज पश्चिमी में हादसा, सुबह घर से निकली महिला की मौके पर ही गई जान
फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया, जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला माली निवासी अनूप की पत्नी विनिता सुबह रोजाना की तरह घर से निकली थीं। इसी दौरान रेलवे फाटक के पास अचानक वह गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई।जैसे ही हादसे की खबर परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर नम हो गईं।
मृतका अपने पीछे पति अनूप और दो बच्चों को छोड़ गई हैं। इस अचानक हुई घटना से पूरे मोहल्ले में गमगीन माहौल बना हुआ है।