Monday, April 6, 2026

KASGANJ NEWS क्रिश्चिन नर्सिंग काँलेज में अव्यवस्था के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, पढ़ाई और इंटर्नशिप ठप

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 6, 2026

KASGANJ NEWS क्रिश्चिन नर्सिंग काँलेज में अव्यवस्था के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, पढ़ाई और इंटर्नशिप ठप



जागरण टुडे,गुड्डू यादव कासगंज

शहर के क्रिश्चियन हॉस्पिटल एंड नर्सिंग कॉलेज में आज उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में लंबे समय से नियमित पढ़ाई नहीं हो रही है, जिससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है।


प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि कॉलेज के प्रिंसिपल और डायरेक्टर के बीच चल रही आपसी खींचतान का सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है। क्लासेज नियमित रूप से नहीं लग रही हैं, जिससे सिलेबस पूरा नहीं हो पा रहा। छात्रों का कहना है कि न तो इंटरनल एग्जाम कराए जा रहे हैं और न ही उन्हें प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जा रही है।

छात्र-छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी इंटर्नशिप तक शुरू नहीं कराई गई है, जो उनके कोर्स का अहम हिस्सा है। ऐसे में परीक्षा नजदीक आने के बावजूद उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि वे आखिर पेपर में क्या लिखेंगे। छात्रों का कहना है कि अगर जल्द ही व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो उनका पूरा साल खराब हो सकता है।



प्रदर्शन के दौरान कॉलेज परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। छात्र नारेबाजी करते हुए प्रशासन से जवाब मांगते रहे और नियमित क्लासेस शुरू कराने की मांग पर अड़े रहे।

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए नर्सिंग कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. नीना लायल मौके पर पहुंचीं और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और पढ़ाई को नियमित रूप से शुरू कराया जाएगा।

डायरेक्टर के आश्वासन के बाद छात्र-छात्राएं धीरे-धीरे शांत हुए, लेकिन उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

फिलहाल सवाल यह है कि क्या कॉलेज प्रशासन अपने वादों पर खरा उतरेगा या छात्रों का भविष्य इसी तरह अनिश्चितता में फंसा रहेगा।



No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.