Monday, April 6, 2026

KASGANJ NEWS सिद्धांतों और संगठनात्मक मजबूती के आधार पर देश की राजनीति में भाजपा का विशेष योगदान-नीरज शर्मा, भाजपाईयो ने 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 6, 2026

KASGANJ NEWS सिद्धांतों और संगठनात्मक मजबूती के आधार पर देश की राजनीति में भाजपा का विशेष योगदान-नीरज शर्मा, भाजपाईयो ने 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया



जागरण टुडे, गुड्डू यादव, कासगंज

भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का संकल्प दोहराया।



ध्वजारोहण के पश्चात एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं—ज्ञान तिवारी, डॉ. केत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष के.पी. सिंह, अनिल पुंडीर, डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता एवं महेंद्र सिंह राना सहित अन्य वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास, उसकी नीतियों एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से अपने विचार रखे। वक्ताओं ने बताया कि पार्टी ने अपने सिद्धांतों और संगठनात्मक मजबूती के आधार पर देश की राजनीति में एक विशेष स्थान प्राप्त किया है।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना एक सशक्त राष्ट्रवादी विचारधारा को स्थापित करने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक अभियान है, जो “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर कार्य कर रहा है।


उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि वर्तमान समय में देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में निरंतर प्रगति कर रहा है और विश्व पटल पर एक मजबूत एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं, जिससे भारत को “विश्व गुरु” बनाने का संकल्प साकार हो सके।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय सोलंकी ने किया। इस अवसर पर डॉ. बी.डी. राना, रामेश्वर दयाल मेहरे, राजवीर सिंह भल्ला, शिवकुमार भारद्वाज, डॉ. योगेंद्र चौहान, कृष्णकांत, अनिरुद्ध प्रताप, डॉ. शिवप्रताप सिंह, रामनिवास राजपूत, शरद गुप्ता, विजय लक्ष्मी, हिना सिंह, डॉ. खूब सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा, संजय पुंडीर, ब्रजेश उपाध्याय, कबीर प्रताप, दिनकर राव, अनीता उपाध्याय, धर्मपाल पुंडीर, शुभम प्रधान सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.