Sunday, April 19, 2026

मथुरा न्यूज: मघेरा वाले मंदिर में मना हनुमान जन्मोत्सव

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 3, 2026

मथुरा न्यूज: मघेरा वाले मंदिर में मना हनुमान जन्मोत्सव

जागरण टुडे, मथुरा

छटीकरा-राधाकुंड मार्ग स्थित सुप्रसिद्ध मघेरा वाले हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व इस वर्ष अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला शुरू हो गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में विराजमान बजरंगबली का विशेष श्रृंगार किया गया। उन्हें मेवा, ताजे फूलों और आकर्षक सजावट से अलंकृत किया गया। इस दौरान भगवान को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।

मंदिर प्रांगण में हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया। भक्ति भाव से ओतप्रोत इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

पूरे आयोजन के दौरान युवाओं और सेवादारों ने व्यवस्थाओं को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देर शाम तक चले इस भव्य आयोजन ने छटीकरा-राधाकुंड मार्ग को पूरी तरह राममय बना दिया।

कार्यक्रम में वीरेंद्र पुजारी, पवन पुजारी, शिक्षाविद नरेंद्र कृष्ण गौतम, बालकिशन सिसोदिया, ठाकुर प्रकाश सिंह, दीपक, नरेश, कान्हा, पूर्व विधायक ठाकुर चंदन सिंह, बदन सिंह, पंडा सभा अध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम, ब्लॉक प्रमुख पन्नालाल गौतम, पार्षद तेजवीर सिंह, अनिल चौधरी, दीपक शर्मा, राजकुमार, ठाकुर लाल पांडे, देवेंद्र पांडे डब्बू, नानक चंद, गोपाल, महेश आदि रहे मौजूद।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.