जागरण टुडे, कासगंज
विकासखंड सहावर के कंपोजिट विद्यालय हसनपुर में सोमवार को प्रधानाध्यापक ज़मीर आलम (पूर्व शिक्षक संघ अध्यक्ष सहावर) के सेवानिवृत्ति अवसर पर भव्य एवं भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उनके योगदान को सराहा।
समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी खलील खान ने पगड़ी व शाल ओढ़ाकर ज़मीर आलम का सम्मान किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ज़मीर आलम ने अपने कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया और हमेशा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित रहे।
अंत में ज़मीर आलम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए और कहा कि शिक्षा सेवा का यह सफर उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय रहा, जिसे वे सदैव संजोकर रखेंगे।
उक्त कार्यक्रम में इंद्र कुमार (पूर्व शिक्षक संघ अध्यक्ष सहावर), कुतुब आलम, तारिक महमूद मंसूरी (प्रबंधक निदा पब्लिक स्कूल), हैदर रिजवान, वरुण चौहान, अमित सहगल, रोहित कुमार, अनु यादव, गुफरान, मास्टर अरशद, खुर्शीद आलम ताहिर, कविता चौधरी, बेबी यादव, मोहसिन, शैलेश यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।