जागरण टुडे, कासगंज।
बिलराम स्थित अन्सार मेमोरियल इंटर कॉलेज में आज दिनांक 28 मार्च 2026 को वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। परिणाम घोषणा के साथ ही विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के नाम भी घोषित किए गए।
विद्यालय की नर्सरी कक्षा में सुबहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि यूकेजी में सामर्थ ने बाजी मारी। कक्षा 1 में तालिब मोहम्मद, कक्षा 2 में हिज्जा, कक्षा 3 में आयमा आसिफ, कक्षा 4 में हारून लाल और कक्षा 5 में हुसैन आसिफ ने प्रथम स्थान हासिल कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी क्रम में कक्षा 6 के फैजान, कक्षा 7 की दामिनी वर्मा, कक्षा 8 के अंश कुमार और कक्षा 9 के नैतिक सिंघल ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 में रागनी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक आसिफ़ अली खान साहब ने सभी शिक्षकों को उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य एजब सिंह ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि विद्यालय हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करते रहने और जीवन में ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।
यह परिणाम न केवल विद्यार्थियों के परिश्रम का प्रतीक है, बल्कि विद्यालय की शैक्षिक उत्कृष्टता को भी दर्शाता है।