Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ:सिढ़पुरा में विद्यालय प्रबंध समिति पदाधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 24, 2026

KASGANJ:सिढ़पुरा में विद्यालय प्रबंध समिति पदाधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

विकास खंड सिढ़पुरा स्थित एसएन हायर एजुकेशन बाजीतपुर के सभागार में मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों की विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना के साथ गरिमामय वातावरण में हुआ।


प्रशिक्षण में खंड शिक्षा अधिकारी सिढ़पुरा सुरेन्द्र सिंह अहिरवार ने विद्यालय प्रबंध समिति के गठन, उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह समिति शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, विद्यालय विकास योजना तैयार करने तथा समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाती है।


इस अवसर पर प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित अरुण मिश्रा, ब्रह्माशंकर पाल एवं ललित बंसल (एआरपी) ने समिति की भूमिका, उपयोगिता और प्रभावी संचालन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समिति के माध्यम से विद्यालयों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है, जिससे शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव संभव है।


प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को समूह चर्चा, उदाहरणों एवं व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से समिति के कार्यों को सरल और प्रभावी ढंग से समझाया गया। साथ ही विद्यालय विकास योजना, संसाधनों के समुचित उपयोग तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया।

अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए इसे अपने-अपने विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में डॉ. अखिलेश सोलंकी, वीरेंद्र सिंह, वीर बहादुर, कमलेश, वीरेश्वर पाल, ब्रजेश कुमार, अभिषेक, अंजलि, बंटी, गौरवेंद्र, शनि, सौरव बाबू, शशिकांत सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं समिति पदाधिकारी उपस्थित रहे।


No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.