Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ:फर्जी आधार-सर्टिफिकेट गैंग का भंडाफोड़,निर्माणाधीन बिल्डिंग से 4 शातिर गिरफ्तार, हाईटेक उपकरण बरामद

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 20, 2026

KASGANJ:फर्जी आधार-सर्टिफिकेट गैंग का भंडाफोड़,निर्माणाधीन बिल्डिंग से 4 शातिर गिरफ्तार, हाईटेक उपकरण बरामद

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

जनपद में फर्जी दस्तावेज बनाकर भोले-भाले लोगों से ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का थाना पटियाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गंजडुंडवारा रोड स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग पर छापेमारी कर 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में आकाश पुत्र मुन्नालाल निवासी कटरा पटियाली, शिवकुमार पुत्र अजयवीर निवासी लभेड़ थाना सिकंदरपुर वैश्य, रमन शाक्य पुत्र राकेश निवासी नकडरु थाना पटियाली तथा वसीम पुत्र शमशाद अली निवासी सुजावलपुर थाना गंजडुंडवारा शामिल हैं।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी पटियाली के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से फर्जी दस्तावेज तैयार करने में प्रयुक्त एक HP लैपटॉप, बायोमेट्रिक सिस्टम, आई स्कैनर, एक फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, दो फर्जी मूल निवासी प्रमाण पत्र तथा 10 फर्जी एवं अधबने आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह हाईटेक उपकरणों की मदद से फर्जी आधार कार्ड व अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार कर लोगों को झांसे में लेकर उनसे अवैध वसूली करता था। इस संबंध में थाना पटियाली पर मुकदमा संख्या 61/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना पटियाली पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसकी सराहना की जा रही है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.