जागरण टुडे, गुड्डू यादव कासगंज ।
श्री वैश्य माहौर सभा की आम सभा, कार्यकारिणी और संरक्षक मंडल की बैठक शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में समाज के वरिष्ठ संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता ‘नेताजी’ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भामाशाह जी के चित्र पर संरक्षक मंडल के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया।
बैठक में भामाशाह स्कूल, भामाशाह भवन और भामाशाह महोत्सव समिति के संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सभा के अध्यक्ष दीपक गुप्ता सर्राफ ने अपने पिछले कार्यकाल का आय-व्यय विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पूरे कार्यकाल में सभी आर्थिक लेन-देन पूर्ण पारदर्शिता के साथ बैंक के माध्यम से किए गए हैं। सदन ने ध्वनिमत से इस आय-व्यय को पारित करते हुए उनकी पारदर्शिता की सराहना की।
अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि उनका कार्यकाल मई माह में समाप्त हो रहा है, इसलिए समय पर चुनाव कराए जाने के लिए उन्होंने संरक्षक मंडल से आग्रह किया और अपनी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। इसके बाद संरक्षक मंडल ने आपसी विचार-विमर्श और उपस्थित सदस्यों की सहमति से नए पदाधिकारियों का चयन किया।
संरक्षक मंडल ने सर्वसम्मति से दीपक गुप्ता सर्राफ को पुनः अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना। वहीं राकेश गुप्ता ‘रॉकी भाई’ को कोषाध्यक्ष और प्रदीप गुप्ता को महामंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। साथ ही यह भी घोषणा की गई कि जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और भामाशाह महिला समिति व युवा मोर्चा का गठन भी किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भामाशाह जयंती श्री माहौर वैश्य सभा के तत्वावधान में पूरे गरिमामय और भव्य स्वरूप में आयोजित की जाएगी।
संरक्षक मंडल के सदस्य दामोदर दास गुप्ता, डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र गुप्ता, विनोद गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, रामगोपाल गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष ज्ञान गुप्ता, सुधीर गुप्ता और ध्यान चंद्र गुप्ता ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व सभासद नीरज गुप्ता, नारायण दास गुप्ता, अजय गुप्ता, रामकैलाश गुप्ता, राजेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, रजनेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, कमलकांत गुप्ता, एडवोकेट मनोज गुप्ता, शिवम गुप्ता, अभिनव गुप्ता, रिंकू महाजन, अमित गुप्ता, सभासद संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में माहौर वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे।