Saturday, June 13, 2026

Bareilly News : मीरगंज के सैंजना की गोटिया में संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी में लगी भीषण आग, बाइक समेत हजारों का सामान जलकर राख

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 25, 2026

Bareilly News : मीरगंज के सैंजना की गोटिया में संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी में लगी भीषण आग, बाइक समेत हजारों का सामान जलकर राख

ओमकार गंगवार,मीरगंज(बरेली)
जनपद बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सैंजना की गोटिया में बीते दिन संदिग्ध परिस्थितियों में एक झोपड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में झोपड़ी के अंदर खड़ी एक मोटरसाइकिल समेत घर का सारा कीमती सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पीड़ित का भारी नुकसान हो चुका था।

निर्माणाधीन मकान के पास बनी झोपड़ी जलकर राख

जानकारी के अनुसार, सैंजना की गोटिया निवासी सरदार सिंह पुत्र सीताराम का इन दिनों पक्का मकान निर्माणाधीन है। इसी वजह से वे अपने परिवार के साथ अपने चाचा शंकर लाल के घर में रह रहे थे और घरेलू सामान पास में बनी एक झोपड़ी (अस्थायी आवास) में रखा हुआ था।
अचानक झोपड़ी से उठती आग की तेज लपटों को देखकर गांव में हड़कंप मच गया।


ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद बुझाई आग

आग की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर और मिट्टी फेंककर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखी मोटरसाइकिल, अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल चुके थे।

पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

पीड़ित सरदार सिंह ने बताया कि घर निर्माण के कारण सारा जरूरी सामान झोपड़ी में रखा था, लेकिन अचानक लगी आग ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है और परिवार के सामने अब बड़ी आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है।

घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग की है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.